Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं डूंडलोद ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने शुरू किया पर्यावरण संरक्षण अभियान, लगेंगे 12000...

डूंडलोद ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने शुरू किया पर्यावरण संरक्षण अभियान, लगेंगे 12000 परिंडे

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
डूंडलोद शिक्षण संस्थान के अधीन संचालित डूंडलोद पब्लिक स्कूल डूंडलोद, डूंडलोद पब्लिक स्कूल झुंझुनूं व डूंडलोद गर्ल्स स्कूल बलवंतपुरा तथा साथ ही डूंडलोद पब्लिक स्कूल सोयला (जोधपुर) में पक्षियों के लिए दाना—पानी की व्यवस्था के लिए परिंडे लगाकर इको-राइज (पर्यावरण-अनुकूल वृद्धि) अभियान की शुरुआत की गई। शहर के मंडावा रोड स्थित डीपीएस झुंझुनूं में एसडीएम कौशल्या, डीपीएस डूंडलोद में संस्था सचिव बीएल रणवां, डीजीएस बलवंतपुरा में राजस्थान ग्रामीण बैंक के अतिरिक्त महाप्रबंधक अजय कुमार तथा डीपीएस सोयला में स्कूल चेयरमैन हेमाराम सारण ने परिंडे लगाकर इस अभियान की शुरुआत की गई। संस्था सचिव बीएल रणवां ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सभी स्कूलों के सभी विद्यार्थी, समस्त कार्यरत कर्मचारी दो-दो परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्ययवस्था की जिम्मेदारी लेंगे तथा परिंडे के साथ अभिभावकों सहित सेल्फी फोटो लेकर विद्यालय द्वारा उपलब्ध करवाई गई गूगल लिंक पर अपलोड करेंगे। इस अभियान के तहत लगभग 12 हजार परिंडे लगाए जाएंगे। रणवां ने कहा कि पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व किसी एक जीव या तत्व का नहीं बल्कि जीवों और उनके पर्यावरण के बीच संतुलित अंत:क्रिया पर निर्भर करता है। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था के सभी स्कूल पौधारोपण, वर्षा जल संग्रहण, सोलर सिस्टम, नो सिंगल यूज़ प्लास्टिक आदि पर्यावरण संरक्षण कार्यों पर बेहतर काम कर रही है। एसडीएम कौशल्या तथा राजस्थान ग्रामीण बैंक के अतिरिक्त महाप्रबंधक अजय कुमार ने पर्यावरण-अनुकूल वृद्धि कार्यों की पहल करने के लिए संस्था की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर डीपीएस डूंडलोद प्राचार्य धनंजयलाल, डीपीएस झुंझुनूं प्राचार्य डॉ. सतबीर सिंह, डीजीएस बलवंतपुरा प्राचार्या इंदू सोनी व डीपीएस सोयला प्राचार्य जी. प्रकाश तथा समस्त विद्यार्थी व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Advertisement