भादरा में छात्र से मारपीट मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

खेतड़ी । झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
भादरा तहसील के गांव मलसीसर में युवक के साथ मारपीट के मामले को लेकर ब्राह्मण समाज ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान समाज के लोगों ने एसडीएम सुनील चौहान को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ब्राह्मण समाज की ओर से दिए ज्ञापन में बताया कि छात्र रजत शर्मा के साथ बस के कंडक्टर व अन्य लोगों द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। समाज के लोगों ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि खुलेआम इस प्रकार की हिंसक घटनाएं समाज में भय का माहौल पैदा कर रही हैं। ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रदीप सुरोलिया ने बताया कि घायल छात्र रजत शर्मा मेधावी एवं खेल प्रतिभा से जुड़ा छात्र है। मारपीट में उसके जबड़े, आंख, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही रीढ़ की हड्डी में भी चोट लगने की बात कही गई है, जिससे उसके भविष्य पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है। इस दौरान उन्होंने सरकार से घायल छात्र का समुचित उपचार करवाने, आर्थिक सहायता देने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। समाज के लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई नहीं होने पर अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। इस मौके पर समाज अध्यक्ष प्रदीप सुरोलिया, एडवोकेट संजय सुरोलिया, नंदकिशोर चौकड़ीवाला, निखिल शर्मा, डॉ राघवेंद्र पाल, पवन शर्मा, सुरेश शर्मा, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, एडवोकेट पीयूष सुरोलिया सहित समाज के अनेक लोग मौजूद थे।
रतनगढ़ फायरिंग मामले के दोनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार | Churu News
चूरू कोर्ट परिसर में वरिष्ठ वकील से मारपीट, बार संघ में भारी रोष














