सिंघाना में नवनिर्मित शिव मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, कस्बे में निकाली झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

खेतड़ी I झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
सिंघाना कस्बे में पुलिस थाने के सामने गुरूवार को नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मुख्य यजमान मुरलीधर गोयल की यजमानी में पंडितों ने मंत्रोच्चार कर हवन यज्ञ का आयोजन किया तथा विधिवत रूप से मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान शिव की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा भक्त शामिल हुए तथा पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य बाजार, हरिदास मार्केट, चिड़ावा बाइपास, नारनौल सर्किल सहित मुख्य मार्गों से होकर निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शिव भक्त डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। भगवान शिव, माता पार्वती, नंदी और विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।।प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की गई। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान श्रद्धालुओं ने हवन और आरती में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर निर्माण में कस्बेवासियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या और प्रसादी का भी आयोजन किया गया। पूरे आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर बुहाना प्रधान हरिकृष्ण यादव, पालिका अध्यक्ष विजय कुमार पांडे, कैलाश पांडे, जगदीश प्रसाद, रामकुमार, वेदप्रकाश, अशोक कुमार, सुरेंद्र, सतीश कुमार, राकेश कुमार, सोनू गोयल, डूंगरसिंह, मनोज कुमार, कपिल कुमार, विजेश कुमार, अजय कुमार, संतोष सैनी, नरेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

रतनगढ़ फायरिंग मामले के दोनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार | Churu News

चूरू कोर्ट परिसर में वरिष्ठ वकील से मारपीट, बार संघ में भारी रोष