खेतड़ी I झुंझुनू । अजीत जांगिड़
खेतड़ीनगर पुलिस ने देर शाम को अपहरण कर जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले छह माह से फरार चल रहा था। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 30 अक्टूबर को कपिल निवासी खोजियों वाली तन लोयल ने रिपोर्ट दी कि उसके मोबाईल पर नवीन कुमार निवासी लोयल का फोन से घर से बाहर बुलाने पर बिना नम्बर को थार गाडी अन्य लडकों के साथ मेरे को जबरदस्ती जान से मारने की नियत से गाड़ी में डाल लिया व गाड़ी के पिछे एक बाईक भी थी जिस पर तीन लड़के बैठे थे जो उसे लोयल के ग्राउण्ड में ले जाकर नवीन व उनके साथ अन्य व्यक्तियों द्वारा लकडियों व सरियों से मारपीट की। इसके बाद घायलावस्था में फिर से गाड़ी में डालकर घर के सामने डालकर चले गए । मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की सरगर्मी से तलाश के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस की टीम आरोपी का लगातार पीछा करते हुए सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी महपालवास निवासी अंशु गांव से गिरफ्तार कर लिया । थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी राकेश कुमार, एचसी राजेश कुमार, कांस्टेबल कप्तान सिंह, योगेश कुमार, मनीष कुमार, नेमीचंद आदि शामिल थे।
खेतड़ीनगर पुलिस ने अपहरण कर जानलेवा हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार, छह माह से था फरार
Advertisement










