जाट बाजार विवाद पर सीकर में प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

“जाट बाजार” को कथित रूप से “जाटिया बाजार” कहने पर भड़का जाट समाज, आंदोलन की दी चेतावनी

सीकर। राहुल टांक
जाट समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों ने शनिवार को शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए पुजारी सेवक महासंघ के जिलाध्यक्ष शंकरलाल शर्मा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। विवाद “जाट बाजार” को कथित रूप से “जाटिया बाजार” कहने को लेकर सामने आया, जिसे जाट समाज ने अपमानजनक बताया है।राजस्थान जाट महासभा, विश्व युवा जाट महासभा, राजस्थान युवा जाट महासभा और गज सेना सहित कई संगठनों के पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता कोर्ट रोड से कल्याण सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान “जाट समाज का अपमान नहीं सहेंगे”, “जाट एकता जिंदाबाद” और “जय जवान जय किसान” जैसे नारे लगाए गए।प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शंकरलाल शर्मा ने “जाट बाजार” को “जाटिया बाजार” कहकर जाट समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है।संगठनों का कहना है कि “जाट बाजार” नाम राजस्थान सरकार की 18 जुलाई 1967 की राजपत्र अधिसूचना में दर्ज है। ऐसे में कथित रूप से अपमानजनक शब्दों का उपयोग सरकारी रिकॉर्ड और समाज दोनों का अपमान है।ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो जिला मुख्यालय से लेकर तहसील और गांव स्तर तक आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में विश्व युवा जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम मील, राजस्थान जाट महासभा के सीकर जिलाध्यक्ष अमित पूनिया, राजस्थान युवा जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मनीष खीचड़, सुरेंद्र खीचड़, दिनेश सिंह जाखड़, सेन्टराज मंगावा सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।

ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक में भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला 🔥 मंडेलिया हाउस में बड़ा मंथन

जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड