मंडेलिया हाउस में आयोजित बैठक में सामाजिक न्याय, रोजगार और प्रतिनिधित्व के मुद्दों पर हुई चर्चा
चूरू। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित मंडेलिया हाउस में चूरू जिला ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नारायण बालाण ने की।कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफ़ीक मंडेलिया तथा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रभारी अता हुसैन कादरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए रफीक मंडेलिया ने भाजपा सरकार पर ओबीसी वर्ग की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद ओबीसी समाज को उसका अधिकार और उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और सभी वर्गों की बराबरी की पक्षधर रही है।ओबीसी प्रकोष्ठ प्रभारी अता हुसैन कादरी ने कहा कि ओबीसी समाज अपने अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठा रहा है, लेकिन भाजपा सरकार केवल वादों तक सीमित है। उन्होंने बेरोजगारी, कम प्रतिनिधित्व और समाज से जुड़े मुद्दों पर सरकार की चुप्पी को लेकर नाराजगी जताई।जिलाध्यक्ष नारायण बालाण ने कहा कि प्रदेश का ओबीसी युवा शिक्षा, रोजगार और प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों से परेशान है, जबकि सरकार प्रचार और दिखावे की राजनीति में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय और सभी वर्गों की भागीदारी के लिए संघर्ष करती रहेगी। बैठक को पीसीसी सचिव रियाजत खां, आशाराम सैनी, बाबू खां भालेरी, धर्मेन्द्र बुडानिया, असलम खोखर, किशोर धान्धू, मोहम्मद हुसैन निर्बाण, गिरधारी तंवर, राधेश्याम स्वामी, हरिकिशन जांगिड सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान पार्षद अनिस खान ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक में भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला 🔥 मंडेलिया हाउस में बड़ा मंथन
जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड















