“बंगाल में डर और दादागिरी की राजनीति चल रही थी”

झुंझुनूं आए देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना का बड़ा हमला; बोले— भाजपा कार्यकर्ताओं ने मजबूती से लड़ा लोकतंत्र का संघर्ष, किसानों-पशुपालकों के लिए सरकार चला रही ऐतिहासिक योजनाएं

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री ओमप्रकाश भड़ाना ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वहां लंबे समय से भय, दादागिरी और तुष्टीकरण की राजनीति का माहौल बना हुआ था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी दिखाई दे रही है। अपने दो दिवसीय झुंझुनूं प्रवास के दौरान सर्किट हाउस पहुंचे भड़ाना ने पत्रकारों से बातचीत में सरकार की योजनाओं, संगठनात्मक अनुभवों और आगामी कृषि विकास कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा और राष्ट्रहित की भावना से कार्य करता है तथा बंगाल में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया। भड़ाना ने कहा कि पश्चिम बंगाल में करीब डेढ़ महीने तक संगठन के कार्य से रहने के दौरान उन्होंने वहां की राजनीतिक परिस्थितियों को नजदीक से देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां लोकतांत्रिक मूल्यों के बजाय भय और दबाव की राजनीति हावी रही। इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मजबूती और साहस के साथ चुनावी मैदान में संघर्ष किया।

23 से 25 मई तक जयपुर में होगा ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट

राज्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आगामी 23 से 25 मई तक जयपुर में “जी-राम ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट” का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रदेश में आधुनिक खेती, नई कृषि तकनीकों और उन्नत पशुपालन को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।भड़ाना ने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन “सबका साथ, सबका विकास” को धरातल पर उतारने के लिए पूरे प्रदेश में ‘ग्राम रथ योजना’ चलाई जा रही है। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष रथ भेजे जा रहे हैं, जो एलईडी माध्यम से सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।भड़ाना ने खुद को पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि नई जगहों पर जाने और विभिन्न परिस्थितियों में काम करने से अनुभव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि बंगाल प्रवास के दौरान मिले अनुभवों का उपयोग वे राजस्थान में संगठन और जनसेवा के कार्यों में करेंगे।

ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक में भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला 🔥 मंडेलिया हाउस में बड़ा मंथन

जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड