धनूरी पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

3 ओवरलोड डंपर जब्त, 1.13 लाख रुपए जुर्माना वसूला जाएगा

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़

जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना धनूरी और परिवहन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन ओवरलोड डंपरों को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान डस्ट और कंक्रीट से भरे डंपरों को पकड़ा गया, जिनसे कुल 1 लाख 13 हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा ग्रामीण वृताधिकारी हरिसिंह धायल के सुपरविजन में की गई। अभियान का नेतृत्व थाना धनूरी के थानाधिकारी संजय गौतम ने किया।पुलिस के अनुसार ओवरलोड वाहनों के कारण सड़कों और राजमार्गों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त होती हैं और गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भविष्य में भी लगातार अभियान जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।कार्रवाई में थाना धनूरी के महेन्द्र कुमार, सोहनलाल तथा रविप्रकाश सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड

रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर

चूरू में BJP की जीत का जश्न,  गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई