सरकारी स्कूल के नए भवन के लिए भामाशाह ने 30 लाख का चैक सौंपा

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बजावा रावतका का नया भवन बनवाने के लिए भामाशाह आगे आए है।उप निदेशक महात्मा गांधी प्रकोष्ठ बीकानेर की प्रेरणा से बजावा निवासी एवं श्री सीमेंट के सेवानिवृत वरिष्ठ यांत्रिकी प्रबंधक राजेंद्र कुमार महारानियां ने अपनी माताजी स्वर्गीय बसंती देवी एवं पिताजी स्वर्गीय केसरदास महरानिया की स्मृति में संस्था के खाते में सहयोग राशि जमा करवाई। यह राशि मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना के तहत जमा करवाई गई है। संस्था प्रधान राजेश कुमार चाहर ने भामाशाह द्वारा दी गई 30 लाख एक हजार रुपए का चैक मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा तथा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं कार्यवाहक अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक राजेश मील को सौंपा। सीडीईओ अशोक शर्मा ने भामाशाह द्वारा अपनी नेक कमाई से दिए गए सहयोग के लिए विभाग की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया। डीईओ राजेश मील ने कहा कि नया भवन विद्यालय के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर भामाशाह ने बताया कि भवन बनने के बाद वो इस विद्यालय का शानदार प्रवेश द्वार भी अपने स्वयं के खर्चे से बनवा कर देंगे। इस अवसर पर सहायक निदेशक अशोक कुमार जांगिड़, कनिष्ठ अभियंता राजवीर सिंह, लेखाकार गौतम दड़िया, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी!  दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी

चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार

चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला,  ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार