सर्वसमाज व मुस्लिम न्याय मंच ने ट्रंप का किया पुतला दहन

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सोमवार को कलेक्ट्रेट पर सर्वसमाज व मुस्लिम न्याय मंच के बैनर तले अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन में अमेरिका के राष्ट्रपति के विरोध में नारे लगाए गए ट्रंप मुर्दाबाद अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप शर्म करो ट्रंप तेरी कब्र खुदेगी। मंच के अध्यक्ष इमरान बड़गुर्जर ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत को नरक द्वार बताया है। ये अपमान देश की 140 करोड़ जनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी और सबसे बड़ी दुर्भाग्य की बात ये है कि उसके बयान के बाद हमारे देश के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने इस बयान की निंदा नहीं की। एडवोकेट बजरंगलाल ने बताया कि मोदी, अडानी और एप्सिटिन फाइल के दवाब में होंगे। लेकिन भारत देश की 140 करोड़ जनता किसी के दवाब में नहीं है और हम ट्रंप के इस बयान का कड़ा विरोध करते है। बयान से किसी कि पहचान नहीं होती। भारत की ताकत जुबां से बयान नहीं होती। भारत को नरक कहने वाले ये सुन ले ये वीरों की धरती है। यहां कोई भी हार नहीं होती। इस मौके पर मुस्लिम न्याय मंच के अध्यक्ष इमरान बड़गुर्जर, सहदेव कस्वां, अजीत मेघवाल, एडवोकेट राजेश सबल, एडवोकेट बजरंगलाल, लतीफ खानजादा, इश्तियाक कुरैशी, अकील कुरैशी, यूनुस रंगरेज, मास्टर यूनुस भाटी, राजेंद्र शेखावत, अंकित चौधरी, मकबूल, अमीन, वासिद, आसिफ कुरैशी, कामरेड रामचंद्र कुलहरि, कामरेड सुरेश महला, फरमान चोपदार, रामनारायण, अब्दुल सत्तार अली, अंसारी गुलाम हुसैन आदि मौजूद थे।

SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी!  दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी

चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार

चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला,  ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार