श्योलपुरा की स्वीकृत सड़क तातीजा में बनाने पर ग्रामीणों का विरोध

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जांच व दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सोमवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि व तातीजा के पूर्व सरपंच हुकमीचंद के नेतृत्व में ग्राम श्योलपुरा का प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर से मिलकर ग्राम श्योलपुरा की स्वीकृत सड़क को तातीजा राजस्व ग्राम में बनाने की अन्यायपूर्ण कार्यवाही के विरोध में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि सन 2023-24 में सार्वजनिक विभाग के खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम श्योलपुरा से गोरधनपुरा रास्ते पर तातीजा सीमा तक पांच किलोमीटर सड़क राशि दो करोड़ रुपए मंजूर हुए थे। सड़क की मंजूरी की सूचना उस समय अखबारों में पढ़कर ग्रामवासियों ने खुशी मनाई थी। उक्त सड़क को आर्थिक प्रलोभन या राजनीतिक दबाव में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कमाल कर दिया। श्योलपुरा से सड़क का निर्माण न करके तातीजा की सीमा से तातीजा ग्राम की तरफ पांच किलोमीटर सड़क निर्माण कर दिया। मंजूर सड़क का काम न होता देखकर श्योलपुरावासी मायूस हो रहे थे। कुछ दिनों पहले पूर्व सरपंच हुकमीचंद के वहां से गुजरने पर तातीजा की तरफ बनी हुई सड़क पर माइलस्टोन पर श्योलपुरा लिखा हुआ देखकर पता चला कि स्वीकृत सड़क को तातीजा की सीमा में बनाने का पता चला। ज्ञापन में जिला कलेक्टर से मांग की गई कि स्वीकृत सड़क को श्योलपुरा में बनाने की जांच करवा कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ग्राम श्योलपुरा से गोरधनपुरा रास्ते पर तातीजा की सीमा तक सड़क स्वीकृत की जाए। प्रतिनिधिमंडल में शीशराम कसाना, व्याख्याता मांगूराम तंवर, मंगलाराम, सत्यवीर आदि शामिल थे।

SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी!  दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी

चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार

चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला,  ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार