संगीत प्रेमियों ने अनेक शानदार गीतों से सजाई सुरों की महफिल
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
मोदी वर्ल्ड स्कूल विज्डम सिटी के म्यूजिक क्लब द्वारा विशेष संगीत संध्या ‘स्वरांजलि’ का आयोजन किया गया। जिसमें स्वरों की देवी आशा जी भोंसले को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम गीत गाता चल शृंखला के अंतर्गत आयोजित किया गया। जिसमें झुंझुनूं संगीत एकेडमी के नियमित सदस्यों, स्कूल शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने करीओके के माध्यम से अपनी गायन प्रतिभा प्रस्तुत की। यह भव्य आयोजन रविवार को नवरंग कला मंडपम मोदी वर्ल्ड स्कूल झुंझुनूं में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डाॅ. दिलीप मोदी के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिनमें मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी, निदेशक आकाश मोदी, गरिमा मोदी, छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा, प्राचार्य डाॅ. रविशंकर शर्मा, उप प्राचार्या सरोज सिंह एवं हैड मिस्ट्रेस उमा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में संगीत अध्यापक रमजान रिजवी एवं मुकेश डूलगच के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा आशा जी के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए गए। जिनमें प्रमुख रूप से अनिल चंदेलिया ने कसमे-वादे, अनिल पाल ने ये रातें ये मौसम, राजकुमार जांगिड़ ने ये रेशमी जुल्फें, आनंद सूरजगढ़ ने चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना, मनोज सूरजगढ़ ने इक अजनबी हसीना से, बजरंग नायक ने दिल ने फिर याद किया, इकबाल जूनियर रफी ने गुलाबी आंखें, सीपी शर्मा ने शिरडी वाले सांईं, सोनिया शर्मा ने तुमको पिया, कीर्ति बरार ने पान खाए सैंया हमार, कौशल्या ने जाने क्यूं लोग मुहब्बत, सुरेंद्र जावड़ा ने इक राधा इक मीरा, महेंद्र सिंह ने दुनिया बनाने वाले, श्याम पाटोदिया ने मेरे महबूब कयामत होगी, मनीष ने तुम से मिलने की तमन्ना है, रमजान रिजवी ने तोरा मन दर्पण कहलाएं, डाॅ. दिलीप मोदी ने परदे में रहने दो, डाॅ. रविशंकर शर्मा ने आदमी मुसाफिर है, कपिल सैनी ने वादा करले साजना एवं इकबाल आरजे 18 द्वारा गीत गाता चल गीतों के माध्यम से शानदार प्रस्तुतियां देकर आशा ताई को स्वरांजलि अर्पित की। चेयरमैन डाॅ. दिलीप मोदी ने खुशी व्यक्त कर सभी का स्वागत करते हुए कहा कि संगीत मनुष्य की आत्मा से जुड़ी हुई चीज है। इससे हमारे जीवन में तनाव व अवसाद दूर होते हैं। उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी को संगीत की हर बारीकी सीखनी चाहिए। क्योंकि संगीत के बिना मानव जीवन नीरस व अधूरा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं जिले भर के संगीत प्रेमी उपस्थित थे।
SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी! दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी
चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार
चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला, ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार

















