चिड़ावा I झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
उपखंड के सुल्ताना क्षेत्र के मेहरमपुर गांव में एक 24 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का दुखद मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अरविंद के रूप में हुई है। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, अरविंद का शव घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर फंदे से लटका मिला। पास ही स्थित एक घर में शादी समारोह चल रहा था, जहाँ से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब अरविंद को फंदे पर लटका देखा तो तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुल्ताना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। परिजनों ने बताया कि अरविंद की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। सबसे हृदयविदारक बात यह है कि अरविंद की पत्नी गर्भवती है और कुछ ही महीनों बाद घर में बच्चे का जन्म होने वाला था। खुशियों के आने से पहले ही इस आत्मघाती कदम ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस ने रविवार सुबह चिड़ावा उपजिला अस्पताल के मुर्दाघर में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी! दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी
चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार
चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला, ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार

















