झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
डॉ. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 10वीं व 12वीं के अनुसूचित जाति के प्रतिभावान छात्र—छात्राएं, जिन्होंने सत्र 2025-2026 में सीबीएसई व आरबीएसई बोर्ड में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए है। उनको सम्मानित कर उनका हौंसला बढाया जाएगा। संरक्षक महावीर सानेल ने बताया कि 20 अप्रेल तक लगभग 220 पात्र छात्र— छात्राओं के आवेदन सोसाइटी को प्राप्त हुए है। स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा पात्र विद्यार्थियों की छंटनी कर तीन मई 2026 सुबह 8.30 बजे अंबेडकर भवन झुंझुनूं में समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में पांच टॉपर्स को 11—11 हजार रूपए का नगद ईनाम और प्रतीक चिह्न दिया जाएगा। जो डॉ. सीताराम गोठवाल निवासी बगड़ हाल आबाद बीकानेर पूर्व अधीक्षक पीबीएम बीकानेर व पूर्व प्राचार्य चूरू मेडिकल कॉलेज तथा राजीव कुमार वर्मा निवासी बहादुरवास हाल आबाद जयपुर पूर्व अतिरिक्त परिवहन आयुक्त परिवहन विभाग जयपुर द्वारा दो—दो एवं ताराचंद एएओ निवासी नांद हाल आबाद जोधपुर के द्वारा एक विद्यार्थी को दिया जाएगा। इसी तरह 11 विद्यार्थियों को 51—51 सौ रूपए का पुरस्कार संत कुमार महरिया निवासी राणासर हाल आबाद चैन्नई द्वारा दिए जाएंगे। इसी क्रम में 30 विद्यार्थियों को 3100—3100 रूपए के पुरस्कार डॉ. मनोज सरोवा वरिष्ठ हृदय रोग डॉ. आशु कायल व चर्म रोग विशेषज्ञ मैट्रिक्स हार्ट स्किन क्लिनिक जयपुर, डॉ. दीपक देवठिया हड्डी जोड़ रोग विशेषज्ञ बीडीके अस्पताल झुंझुनूं, डॉ. सरोज सरोवा नेत्र रोग विशेषज्ञ सरोज आई अस्पताल झुंझुनूं, संजू व्याख्याता पत्नी डॉ. महेश सरोवा व आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी द्वारा दिए जाएंगे। इसी प्रकार, 20 विद्यार्थियों को 2100—2100 रूपए के पुरस्कार डॉ. महेंद्र सानेल सहायक आचार्य एवं फिजीशियन बीडीके हॉस्पिटल झुंझुनूं के द्वारा प्रदान किया जाएगा। संरक्षक महावीर प्रसाद सानेल व जिलाध्यक्ष अमरसिंह धीरज ने बताया कि शेष पात्र प्रतिभावान छात्र—छात्राओं को अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी की तरफ से 2100-2100 रूपए देकर सम्मानित किया जाएगा। पात्र छात्र—छात्राएं अपना मूल आधार कार्ड साथ लेकर आए। कार्यक्रम में एसपी कावेंद्र सिंह सागर तथा एडीएम डॉ. अजय आर्य की गौरवमयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की तैयारियों जोर—शोर से चल रही है।
चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला, ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार

















