राजस्थानी फिल्म “हमारी बेटियां” को रिलीज़ से पहले मिला जबरदस्त समर्थन

महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्म ने जगाई उम्मीदें, देशभर से मिल रहा व्यापक सहयोग

जयपुर। राजस्थानी सिनेमा में महिला सशक्तिकरण की थीम पर बनी फीचर फिल्म “हमारी बेटियां” रिलीज़ से पहले ही चर्चा का केंद्र बन गई है। फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में दर्शक इसके रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

फिल्म के निर्देशक उग्रसेन तंवर के अनुसार, फिल्म की घोषणा के साथ ही राजस्थान फिल्म इंडस्ट्री में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने बताया कि राजस्थानी भाषा और सिनेमा को बढ़ावा देने वाले लोग देशभर से इस प्रोजेक्ट को समर्थन दे रहे हैं, जिससे फिल्म को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है। फिल्म में रेखा परिहार, ऋषभ साहू, अशोक खडोलिया, संतोष कंवर, सनाया सैनी, विनयदेव गौतम सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। खास बात यह है कि निर्देशक उग्रसेन तंवर भी फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे। निर्माता गणेश साहू और सह-निर्मात्री रेखा परिहार की इस फिल्म में संगीत दिलबर हुसैन ने दिया है, वहीं गायन में भी रेखा परिहार और दिलबर हुसैन की आवाज़ सुनने को मिलेगी। फिल्म में कुल पांच मधुर और कर्णप्रिय गीत शामिल किए गए हैं। तकनीकी टीम की बात करें तो कोरियोग्राफी राजेंद्र राव ने संभाली है, जबकि ज्योत्सना कौशिक चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में जुड़ी हैं। टेक्निकल निर्देशन अनिल के सैनी ने किया है और कैमरा कार्य सुरेश खांडल ने संभाला है। फिल्म को समाज के विभिन्न वर्गों से व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसमें कला, संस्कृति, फिल्म जगत, सामाजिक क्षेत्र, व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और राजनीति से जुड़े अनेक लोगों ने खुलकर समर्थन जताया है।समर्थन देने वालों में पद्मश्री से सम्मानित गुलाबो सपेरा सहित कई प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं। इसके अलावा धार्मिक, सामाजिक और फिल्मी जगत की कई हस्तियां भी इस फिल्म के पक्ष में सामने आई हैं। फिल्म “हमारी बेटियां” को मिल रहे इस व्यापक समर्थन से यह स्पष्ट है कि राजस्थानी सिनेमा एक नई दिशा की ओर बढ़ रहा है और दर्शकों की उम्मीदें भी इससे काफी बढ़ गई हैं।

ननंद-भाभी की मिसाल! 60 बच्चों का भविष्य संवार रहीं | गांव में फ्री क्लास