महिला आरक्षण पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप, चूरू में प्रेस कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण में अपनी भूमिका को बताया अहम
चूरू। झुंझुनूं कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं मंडावा विधायक Rita Chaudhary ने चूरू जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिला आरक्षण की समर्थक रही है। स्वर्गीय Rajiv Gandhi द्वारा पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल को उन्होंने ऐतिहासिक बताया।रीटा चौधरी ने कहा कि वर्ष 2017 में Sonia Gandhi और Rahul Gandhi ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर महिलाओं को संसद और विधानसभा में आरक्षण देने की मांग की थी, लेकिन उस समय कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 के आम चुनाव को देखते हुए सितंबर 2023 में महिला आरक्षण विधेयक लाया गया और भाजपा अब इस पर जनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है।इस दौरान चूरू सांसद Rahul Kaswan ने भी भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में परिसीमन के नाम पर राजनीतिक हित साधे जा रहे हैं।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर केवल दिखावा कर रही है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को अधिकार देने और उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुस्ताक खान, पायल सैनी, टीना शर्मा, जमील चौहान, अंजनी शर्मा, सुनीता कपूरिया, एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति, आरिफ पीथीसर, पुलकित चौधरी एवं गणेश लाटा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












