कर्मचारियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
खेतड़ी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी के नगरपालिका परिसर में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का सोमवार को आयोजन किया गया। चिकित्सा विभाग की ओर से लगाए गए चिकित्सा शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें दस कर्मचारी शुगर व ब्लड प्रेशर की बिमारी से ग्रस्त पाए जाने पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। नगरपालिका एसआई सुनील कुमार सैनी ने बताया कि नगरपालिका में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर शिविर आयोजित कर सफाई कर्मचारी, कचरा बीनने वाले व रेंज पिक्चर्स की जांच कर आवश्यक जानकारी दी जा रही है। नगरपालिका में कार्यरत अधिकांश कर्मचारी लगातार ड्यूटी पर होने के कारण स्वास्थ्य पर पूर्ण रूप से ध्यान नहीं दे पाते है, जिसके चलते उन्हें गंभीर बिमारियों से ग्रस्त होना पड़ रहा है। वर्तमान समय में ब्लड प्रेशर, शुगर व अन्य बीमारियों से पीड़ित हो ज्यादा पीड़ित हो रहे हैं। उप जिला उप जिला अस्पताल के डॉ हिमांशु लंबोरा ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी व कार्य की व्यस्तता के चलते लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते है। पहले तो बिमारी का पता नहीं लग पाता। इसके बाद जब वह गंभीर होती है तो कुछ लोग नज़र अंदाज़ कर देते है। जिसके बाद लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहना चाहिए तथा किसी प्रकार की बिमारी होने पर समय पर उपचार करवाना चाहिए। ऐसे में नगरपालिका कर्मचारियों को स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा। वही योग करके शरीर में होने वाली बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। उन्होंने कर्मचारियों को पर्याप्त मात्रा में नींद लेने व गर्मी के मौसम में धूप से बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान नगरपालिका में कार्यरत कर्मचारियों के ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य जांच कर परामर्श दिया गया। वहीं कुछ कर्मचारियों को ब्लड प्रेसर व शुगर की बीमारियां होने पर चिकित्सा विभाग की ओर से दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर डॉ हिमांशु लंबोरा, झाझडिया, लैब टेक्नीशियन मनोज सैनी, नगरपालिका एसआई सुनील कुमार सैनी, अशोक कुमार, बाबूलाल, ललित कुमार, मोहित सैनी, चीमा देवी, कांता देवी, लाली देवी सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।










