10 हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने गुजरात से दबोचा
खेतड़ी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
मेहाड़ा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने दस हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था, जिसे पुलिस ने गुजरात में उसके संभावित ठिकाने से दबोच लिया। थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया ने बताया कि 21 जूलाई 2025 को बिस्सा नालपुर निवासी कवरलाल ने पर्चा बयान किया कि उनका चाचा ताउ के लडको से जमीन विवाद होकर पहले भी एक बार मुझे धमकी दी थी कल दिनांक 20 जूलाई को रात करीब दस बजे वह पत्नी नीशु देवी व बच्चे सभी गेट बन्द कर खाना खाने की तैयारी कर रहे थे तभी रात को घर की दीवार कुदकर विकाश, जलेसिह, विजेन्द्र, रामचन्द्र, मोनिका जोगी, शक्ति, दीपक सभी हाथो मे डन्डे व रामचन्द्र के हाथ कुल्हाडा था और आते ही सभी ने गेट व जगलो पर डण्डे मारकर दरवाजे तोड़ दिए। मकान के अन्दर आकर जान से मारने की नियत से उसके व उसकी पत्नी पर लाठी डण्डा से हमला कर दिया जिससे मेरे शरीर पर जगह जगह चोटे आई। मारपीट करने के बाद खुद ही मरा समझ कर छोडकर गये थे। मामले की गंभीरता को देखते हुये आरोपियों की तलाश में सीआई राममनोहर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा मुल्जिम की तलाश के भरसक प्रयास किये गये व आरोपीगणों का लगातार सूचना तकनीकी के माध्यम से तलाश रेवाडी, नारनौल, जयपुर, अजमेर, अहमदाबाद करते हुए बडोदरा शहर पहुचें, जहां पर मुख्य आरोपी विकास उर्फ कालू को ग्राम दशरथ ईलाका छानी बडोदरा शहर मे पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पर 11 मामले पहले से दर्ज है। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी राममनोहर, एएसआई भीमसिंह, कांस्टेबल रवि कुमार, महेन्द्र आदि शामिल थे।
____________________________________










