फूल चयन पद्धति से सभी को किया अचंभित, विप्र ज्योतिष मंच ने किया भव्य सम्मान
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी बाबा महाकाल की गोद में आयोजित विप्र ज्योतिष मंच के राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में खेतड़ी उपखंड के शिमला निवासी सुप्रसिद्ध आचार्य अभिमन्यु पाराशर ने अपनी विद्वत्ता का लोहा मनवाया। ज्योतिष के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और नवाचारों के लिए उन्हें मंच के दिग्गज विद्वानों द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। होटल सतयुग इन में आयोजित इस भव्य समागम में आचार्य अभिमन्यु पाराशर ने ज्योतिष के पुनरुत्थान पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की सबसे खास बात उनकी फूल चयन पद्धति रही। उन्होंने जातक द्वारा चुने गए फूलों के माध्यम से तत्काल उनके मन में चल रहे प्रश्नों का सटीक उत्तर देकर वहां मौजूद देशभर के विद्वानों को आश्चर्यचकित कर दिया। उनकी इस विलक्षण कला ने आयोजन में एक अमिट छाप छोड़ी। आचार्य पाराशर को मंच के प्रमुख आचार्य शिव लहरी शर्मा, संयोजक राजेंद्र शर्मा, रामानंद शर्मा, दुष्यंत गौतम (ओमान), मुकेश भारद्वाज, पवन शर्मा, विक्रम ओझा और आचार्य प्रेमलता शर्मा ने संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मेलन में भारतीय संस्कृति और ज्योतिषीय परंपराओं को आधुनिक युग में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। आचार्य अभिमन्यु पाराशर की इस उपलब्धि पर ज्योतिष जगत और समाजसेवियों में खुशी की लहर है। डॉ. जगदीश महाराज, डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. रामनिवास मानव, समाजसेवी बजरंगलाल यादव बबलू और एडवोकेट संजय सुरोलिया सहित सैंकड़ों गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे ज्योतिष जगत के लिए गौरव का क्षण बताया है।
ऑपरेशन नकेल: चूरू में ड्रग माफिया पर बड़ा एक्शन | 54 लाख के नशे का सामान जब्त
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू














