झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय स्थित एसीआई स्कूल एवं कोचिंग संस्थान ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए इस वर्ष भी एसीआई स्कॉलरशिप की घोषणा की है। इसके तहत कक्षा 11-12 (फाउंडेशन) और कक्षा 9-10 (प्री-फाउंडेशन) के प्रतिभावान विद्यार्थियों को दो वर्षों तक पूर्णतया निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. दिव्या ने बताया कि कक्षा 11 व 12 में स्कूलिंग के साथ नीट—जेईई की तैयारी के लिए 50 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे। वहीं, कक्षा नौ व 10 प्री-फाउंडेशन के लिए 20 विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। चयन का मुख्य आधार बोर्ड के प्राप्तांक, स्कॉलरशिप का महत्व और संस्थान द्वारा आयोजित आगामी स्कॉलरशिप परीक्षा रहेगी। संस्थान प्रबंधन के अनुसार इच्छुक छात्र 17 अप्रेल 2026 तक संस्थान की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू एसीआईजेजेएन डॉट कॉम पर ऑनलाइन या स्कूल परिसर में उपस्थित होकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 है। जबकि 19 अप्रेल 2026 रविवार को होगी। चयनित विद्यार्थियों के लिए दो वर्ष का अध्ययन 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप के तहत निशुल्क रहेगा। प्रबंधन ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा को हर जरूरतमंद और मेधावी छात्र की पहुंच तक लाना है। ताकि जिले की प्रतिभाएं संसाधनों के अभाव में पीछे न रहें।
ऑपरेशन नकेल: चूरू में ड्रग माफिया पर बड़ा एक्शन | 54 लाख के नशे का सामान जब्त
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू














