झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
निकटवर्ती ग्राम पंचायत इण्डाली स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रतिभा, उत्साह और गौरव का विशेष संगम देखने को मिला। सत्र 2025-26 में कक्षा 5, 8, 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में विद्यालय परिसर में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के बाद विद्यालय की ओर से इण्डाली एवं आसपास के गांवों में डीजे के साथ जन-जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा के प्रति प्रेरक संदेश दिया गया।विद्यालय के संस्था प्रधान सुरेन्द्र कुमार डूडी ने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान के लिए आयोजित इस समारोह को उत्सवमय स्वरूप दिया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बोर्ड कक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का तिलक, माल्यार्पण, साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।कक्षा 12 में कुल आठ विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। इनमें कृष्ण कुमार पुत्र सत्यवीर ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। आशा स्वामी पुत्री सुनील कुमार ने 83 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा कृष्णपाल कुमावत पुत्र संजय ने 81 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी प्रकार कक्षा 10 में पांच विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इनमें जसवंत पुत्र बलबीर सिंह ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। लक्की पुत्र दलीप सिंह ने 82 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा अनीष पुत्र संजय ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 में दस विद्यार्थियों ने ‘ए’ ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इनमें अनन्या पुत्री ओमप्रकाश, अदिति पुत्री जनार्दन शर्मा तथा सानिया पुत्री कुलदीप ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रैंक प्राप्त की। वहीं कक्षा 5 के सभी सातों विद्यार्थियों ने ‘ए’ ग्रेड अर्जित कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इस कक्षा में रिषिका लाम्बा पुत्री सतवीर, मुस्कान स्वामी पुत्री सुभाष तथा समानता पुत्री संदीप सिंह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।सम्मान समारोह के बाद विद्यालय की ओर से इण्डाली तथा आसपास के गांवों में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। व्याख्याता अमित कुमार एवं प्रदीप बुडानिया के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में विद्यार्थियों, विद्यालय स्टाफ तथा सैकड़ों अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से पूरे क्षेत्र में शिक्षा, प्रतिभा सम्मान और विद्यालय की उपलब्धियों का संदेश पहुंचाया गया।इस अवसर पर विकास कुमावत, महावीर शर्मा, सतवीर लाम्बा, विजयपाल महला, नीरज गोदारा, रामसिंह लाम्बा, भाला राम मान, मनरूप लाम्बा, दिनेश पाथिर, सुमेर गिल, बुद्धराम जांगिड़, संजय कांटीवाल, बाला कंवर, संजू कंवर, सुनीता, अनिता कांटीवाल सहित अनेक गणमान्य अभिभावक एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार डूडी ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और निरंतरता ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने समारोह में पधारे अतिथियों, अभिभावकों एवं समस्त विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता अवीता सांगवान तथा वरिष्ठ अध्यापक सुशील सैनी ने किया।
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू

















