डॉ. अरूणा सिहाग को विधायक भांबू ने दी बधाई, किया सम्मान

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश महिला मोर्चा में जिले से डॉ. अरुणा सिहाग को महामंत्री नियुक्त किए जाने पर झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण है। इस अवसर पर झुंझुनूं विधानसभा के विधायक राजेंद्र भाम्बू ने डॉ. अरुणा सिहाग को मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक भाम्बू ने कहा कि डॉ. अरुणा सिहाग की यह नियुक्ति महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके अनुभव, कार्यकुशलता एवं संगठन के प्रति समर्पण से प्रदेश महिला मोर्चा को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. अरुणा सिहाग अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन कर पार्टी संगठन को और अधिक सुदृढ़ करेंगी। इस अवसर पर भाजपा सुलताना मंडल महामंत्री राजपाल गिडानिया, सुलताना मण्डल मंत्री महेंद्र सैन, सरपंच सुरेंद्र भड़ौंदा, अरविंद पातुसरी, पवन नरसिंहपुरा, ओम नयासर, दिनेश योगी, प्रिंसिपल सुरेंद्र सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लोकसभा में गूंजा ट्रक ड्राइवरों का मुद्दा | राहुल कस्वां ने उठाई शोषण की आवाज

ACB की बड़ी कार्रवाई | मंडी सचिव 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल