झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बुधवार को सीएचसी मुकुंदगढ़ का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। सीएमएचओ ने सीएचसी के वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उन्हें मिले योजनाओं जैसे दवा और जांच के लाभ की जानकारी ली। सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने स्टाफ को निर्धारित समय में रहकर मापदंड अनुसार सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए बुधवार से शुरू हुए मलेरिया क्रैश कार्यक्रम के तहत मच्छर के सोर्स की पहचान कर नष्ट करने, आमजन को मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूक करने एवं डेली एंटी लार्वा गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी में पर्याप्त दवाओं और जांचों की उपलब्धता की जानकारी लेकर आपूर्ति पूर्ण रखने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने बताया कि वर्तमान में लगातार बारिश के मौसम के चलते मच्छरों के और अधिक पनपने की आशंका है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर मच्छरों को खत्म करने के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे। इधर, बुधवार को शुरू हुए मलेरिया क्रैश कार्यक्रम को लेकर डिप्टी सीएमएचओ और नोडल अधिकारी डॉ. भंवरलाल सर्वा ने मंड्रेला और पिलानी सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने मौसमी बीमारियो के मध्यनजर मच्छर जनित रोगों की रोकथाम करने के लिए जरूरी गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने हीट वेव की तैयारियों की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए। साथ संस्थानों पर उपलब्ध दवाओं और जांचों की जानकारी ली। इसके बाद डॉ. सर्वा ने पिलानी की स्टार और अजंता सोनोग्राफी सेंटर्स का निरीक्षण किया और पीसीपीएनडीटी एक्ट की पालना के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने चिड़ावा स्थित लक्ष्य डायग्नोसिट एवं सोनोग्राफी सेंटर का निरीक्षण कर एक्ट की पालना के निर्देश दिए।
चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री
चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस
चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित

















