आज बदरू की जोहड़ी बालाजी मंदिर में लगेगा मेला

0
2

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय स्थित बदरू की जोहड़ी बालाजी महाराज मंदिर में एक अप्रेल को शाम 6 बजे से भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। एडवोकेट प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि यह स्थल न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है। बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण लोगों की विशेष पसंद भी बना हुआ है। मंदिर परिसर में बजरंग बली और भगवान शिव परिवार की जीवंत मूर्तियां स्थापित हैं, जहां श्रद्धालु दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना करते हैं। यहां का शांत वातावरण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी अनुकूल माना जाता है। वहीं डिफेंस एकेडमी के समूह माउंट क्लाइंबिंग अभ्यास के लिए भी यहां आते हैं। सुबह के समय बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक के साथ दर्शन का लाभ लेते हैं। विशेष रूप से बारिश के मौसम में यह स्थान यूट्यूबर्स और प्रकृति प्रेमियों की पहली पसंद बन जाता है। मंदिर परिसर में करीब 50 प्रजातियों के पक्षी और वन्य जीव देखे जा सकते हैं। जिनमें मोर, कोयल, तोता, कोबरा सांप और अन्य जीव-जंतु शामिल हैं। यह स्थान संतों की तपोस्थली भी रहा है और परम श्रद्धेय रतिनाथ जी महाराज का प्रिय स्थल माना जाता है। यहां प्रसाद बनाने की परंपरा भी विशेष है, जिसमें वर्षा जल का उपयोग किया जाता है। करीब 200 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत चुने से बना जल कुंड आज भी सुरक्षित और उपयोग में है। जो जल संरक्षण का अनूठा उदाहरण है। आयोजकों ने बताया कि झुंझुनूं का शायद ही कोई परिवार होगा जो इस मंदिर में नहीं आया हो। सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे परिवार सहित मेले में पहुंचकर धार्मिक और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लें।

चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री

चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस

चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here