डिफेंस स्कूल की नैनसी चौधरी ने किया स्टेट टॉप, 500 में से 498 नंबर प्राप्त किए

0
2

डिफेंस पब्लिक स्कूल झुंझुनूं के विद्यार्थियों ने तीनों संकायों में विद्यालय का परचम लहराया

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
डिफेंस पब्लिक स्कूल झुंझुनूं ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में इस वर्ष भी अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है। विद्यालय की छात्रा नैनसी चौधरी ने 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कला संकाय में राजस्थान टॉपर का गौरवशाली स्थान हासिल किया है। संस्थान द्वारा नैनसी को एक लाख रुपए पुरस्कार व 98 से ऊपर अंक वाले सभी 10वीं व 12 वीं बोर्ड विद्यार्थियों को 51 हजार की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। धनूरी नया बास गांव निवासी नैनसी के पिता तेजेंद्र चौधरी किसान हैं तथा माता कौशल्या पाली में सरकारी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। नैनसी ने बताया कि परीक्षा के दौरान वह प्रतिदिन 10 से 12 घंटे अध्ययन करती थीं। उनका सपना भारतीय सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना है। नैनसी के राजस्थान टॉपर के साथ-साथ कला संकाय में विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खुशबू, निकिता, भूमिका, तब्बू, कोमल, माया, सारिका, आनिया, नगमा और आदित्य ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित किए। इसके अतिरिक्त 19 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए। साथ ही विज्ञान संकाय में शिवानी राठौड़ ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। सुकन्या शर्मा और विजय लक्ष्मी ने भी 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। विज्ञान संकाय के 17 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं वाणिज्य संकाय में अनन्या ने 95.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय टॉप किया। इस शानदार परिणाम पर प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. जीएल कालेर ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नैनसी जैसी प्रतिभाशाली छात्रा का प्रदेश टॉपर बनना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था निदेशक निर्मल कालेर ने भी सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये विद्यार्थी आगे भी इसी लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। विद्यालय में रहा जश्न का माहौल सभी अभिभावकों व अव्वल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। उन्हें माला साफा पहनकर मुंह मीठा कराया। बच्चे डीजे की धुन पर नाचते हुए जश्न मना रहे थे। इस अवसर पर सावित्रीदेवी, लक्ष्मी कालेर, एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री

चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस

चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here