झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
सोमवार को नियमित योग क्लास में योग साधकों ने पवन कुमार राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति के सानिध्य मे शहीदे आजम भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव का 95वां शहादत दिवस मनाया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं दीप प्रज्ज्वलन कर मां भारती के उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पवन कुमार ने कहा कि शहीदे आजम भगतसिंह राष्ट्र वाद की धधकती हुई ज्वाला थे। उनका दिया हुआ नारा इंकलाब जिंदाबाद आज भी हमारी रगों में खून गर्म कर देता है और हमें नई ऊर्जा देता है। इस अवसर पर सभी साधकों ने 101 बार सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर उस मां भारती के उन वीर सपूतों को नतमस्तक किया। इस अवसर पर बजरंगसिंह शेखावत, रामनिवास जिनोलिया, संजय अग्रवाल, जितेंद्रकुमार, डॉ. संपत्त बारूपाल, ओमप्रकाश मीणा, रजनी जिनोलिया, मीनू अग्रवाल, महर्षि दयानंद महिला जिला योग समिति की जिला प्रभारी सुनिता बेनीवाल भी उपस्थित थे।
चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर
चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान
चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत














