हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नगर मंडल की बैठक संपन्न

तिरंगा हर व्यक्ति की आन बान शान का प्रतीक है- अजीत मांडल

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
देशभर में चलाए जा रहे भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर मंडल भाजपा की एक बैठक छिपियों की ढाणी स्थित नामदेव मंदिर परिसर में नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री अजीत मांडल ने कहा कि तिरंगा हर व्यक्ति की आन, बान व शान का प्रतीक है। विभाजन विभीषिका का दंश आज भी लोग झेल रहे हैं, उस समय की घटनाओं को याद करके लोग आज भी सिहर उठते हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कहा कि पूरी दुनिया ने भारत की शक्ति को देखा है। भारतीय सेना ने मात्र 22 मिनट में ही पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी अड्डों को नेश्ता नाबूत कर बिना किसी नुकसान के सुरक्षित वापस लौट कर सम्पूर्ण विश्व को भारत की क्षमता का लोहा मनवाया। हर घर अभियान के जिला संयोजक सुनिल लांबा ने अभियान की प्रस्तावना रखी। कार्यक्रम मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बगड़ ने कहा कि झुंझुनूं वीरों और शहीदों का जिला है। हर घर तिरंगा लगाकर भाजपा कार्यकर्ता आजादी के जश्न को मनाए। नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने आगामी 14 अगस्त को शहीद इंद्र सिंह स्मारक से शहीद स्मारक तक निकाली जाने वाली तिरंगा रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। कार्यक्रम जिला सह संयोजक जयसिंह मांठ, विधानसभा संयोजक भूपेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद युवा नेता मुरारी सैनी ने दिया। प्रदेश मंत्री अजीत मांडल का नगर महामंत्री रवि लांबा एवं सोश मीडिया जिला संयोजक चंद्रप्रकाश शुक्ला ने पार्टी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी अरुणा सिहाग, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मंजू चौहान, जिला उपाध्यक्ष ममता शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, उमाशंकर महमिया, रामगोपाल महमिया, नगर महामंत्री दिलीप सैनी, नगर उपाध्यक्ष ताराचंद सैनी, जगदीश गोस्वामी, रामनिवास सैनी, विकास पुरोहित, महेंद्र सोनी, अनिल जोशी, राजू मराठा, द्वारकाप्रसाद सैनी, लीलाधर पुरोहित, विनोद चौहान, श्रीराम सैनी, ख्यालीराम कुमावत, पार्षद विजय कुमार सैनी, संजय पारीक, दयाराम सैनी, खलील सिलावट, मुकेश सैनी, विनोद खन्ना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud