परिवार सहित किए दर्शन-पूजन, ज्योतिषाचार्य पं. विकास शर्मा के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना की
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
मुंबई के मीरा-भायंदर में सैनी युवा प्रतिष्ठान व सैनी समाज द्वारा होली स्नेह मिलन मनाया गया। समारोह में युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन एवं संस्था के माध्यम से होने वाले विवाह-नव दंपत्तियों का सम्मान संस्था संरक्षक बजरंगसिंह चौहान, मुरली बालाण एवं पूर्व अध्यक्ष करणीराम दहिया द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता किशोर विश्वेश्वर सतरावला रहे। विशेष अतिथि गोपाल बालाण, जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा चुरु एवं रणवीर कटारिया रहे। आंमत्रित अतिथि मीरा-भांयदर के विधायक नरेंद्र एल मेहता रहे। उन्होंने कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम को बढ़ाने वाला त्यौहार है। उन्होंने मुंबई सैनी समाज की एकता एवं अथक प्रयासों से अवगत कराया। सुभाष चूड़ीवाल एवं टीम द्वारा मधुर संगीत एवं धमाल का कार्यक्रम हुआ। वरिष्ठ नागरिकों, अतिथियों एवं समाज की प्रतिभाओं का सम्मान सीए हजारीलाल बालाण अध्यक्ष, निवास पंवार सचिव, रामावतार किरोड़ीवाल कोषाध्यक्ष एवं उनकी टीम द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महिला कार्यकारिणी में राधा बालाण एवं ग्यारसी दहिया ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में झुंझुनूं जिले के नवलगढ़, मुकुंदगढ़, बगड़, चिराना, पिलानी, उदयपुरवाटी, चिड़ावा, खेतड़ी, बड़ागांव सहित अनेक कस्बों के लोगों ने भाग लिया। उपाध्यक्ष रामलाल तंवर, सह सचिव सुरेश राजोरिया, सह कोषाध्यक्ष रमेश सुईवाल, कवि दिनेश्वर माली, मीडिया प्रभारी राजकुमार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मंच संचालन पूनम बबेरवाल व राघव पंवार द्वारा किया गया। प्रोग्राम के बाद सभी ने लजीज भोजन का आनंद लिया।













