जमवाय धाम में नतमस्तक हुईं जिला एवं सेशन न्यायाधीश दीपा गुर्जर

0
3
गुढागौडजी-भोड़की स्थित जमवाय माता मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए झुंझुनूं जिला एवं सेशन न्यायाधीश दीपा गुर्जर व ज्योतिषाचार्य पंडित विकास शर्मा।

परिवार सहित किए दर्शन-पूजन, ज्योतिषाचार्य पं. विकास शर्मा के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना की

गुढागौडजी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले के गुढागौडजी-भोड़की स्थित पवित्र जमवाय माता मंदिर में रविवार को आस्था का भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला, जब दीपा गुर्जर, जिला एवं सेशन न्यायाधीश झुंझुनूं, सपरिवार माता के दरबार में पहुंचीं और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर न्यायाधीश दंपत्ति का स्वागत स्थानीय श्रद्धालुओं एवं मंदिर से जुड़े लोगों ने श्रद्धा-सम्मान के साथ किया। इस अवसर पर गुढागौडजी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित विकास शर्मा के सानिध्य में माता की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न करवाई गई। पूजा के दौरान न्यायाधीश दंपत्ति ने क्षेत्र की खुशहाली, न्याय व्यवस्था की मजबूती और जनकल्याण की कामना करते हुए माता के चरणों में शीश नवाया।पूजा के उपरांत ज्योतिषाचार्य पंडित विकास शर्मा ने न्यायाधीश दंपत्ति को माता की पवित्र चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा माता के प्रसाद के साथ आशीर्वाद प्रदान किया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी इस अवसर पर माता के जयकारों के साथ धार्मिक वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया।इस दौरान मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल रहा। श्रद्धालुओं का कहना था कि क्षेत्र के प्रतिष्ठित पदों पर आसीन लोगों का धार्मिक स्थलों पर आकर आशीर्वाद लेना समाज में आस्था और सकारात्मकता का संदेश देता है। माता जमवाय धाम क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाएं लेकर माता के चरणों में शीश झुकाते हैं।

शेखावाटी सिटी गेटेड टाउनशिप का भव्य उद्घाटन | राठौड़ और सहारण रहे मौजूद

चूरू में ABVP की प्रांत कार्यकारिणी बैठक | 12 सत्रों में संगठन और अभियानों पर चर्चा

‘विकसित राजस्थान रन’ | राजस्थान दिवस पर हजारों युवाओं ने लगाई दौड़

चूरू में 17 मार्च से राजसखी मेला और ODOP प्रदर्शनी | 19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा चूरू महोत्सव 2026

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here