झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
स्वामी विवेकानंद पर गहन शोध करने वाले जिले के निकटवर्ती गांव भीमसर के युवा लेखक एवं शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार का शोध पत्र इंटरनेशनल मल्टीफोकल रिसर्च जर्नल मे प्रकाशित हुआ है। यह अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्र ब्राजील के साओ पाउलो रामकृष्ण वेदांत आश्रम विषय पर प्रकाशित किया गया है। जो ब्राजील में रामकृष्ण मिशन के मानवतावादी विचारों को प्रचारित-प्रसारित करने का मुख्य केन्द्र है। इस शोध पत्र में रामकृष्ण वेदान्त आश्रम की -1974 में की गई स्थापना और 1999 में मिली अधिकारिक केन्द्र की स्वीकृति से लेकर अब तक आश्रम द्वारा की गई कल्याणकारी, धार्मिक ओर आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों का विस्तृत वर्णन किया गया है। यह शोध पत्र आने वाले समय में इस विषय के संदर्भ में किए जाने वाले शोधकार्य एवम् शोधकर्ताओं को सही दिशा की ओर अग्रसर करने में सहायक सिद्ध होगा। डॉ. जुल्फिकार लम्बे समय से स्वामी विवेकानंद अध्ययन व अनुसंधान के क्षेत्र में देश व विदेश में कार्य कर रहे हैं। उनका कार्य न केवल भारत में अपितु विदेशों में भी सराहा गया है। उनकी कई शोध पत्रिकाएं और पुस्तकें विवेकानंद के जीवन दर्शन को नई दृष्टि प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं को प्रेरणा देने और भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर प्रचारित-प्रसारित करने की दिशा में उनका योगदान उल्लेखनीय माना जाता है।
चूरू में 17 मार्च से राजसखी मेला और ODOP प्रदर्शनी | 19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा चूरू महोत्सव 2026
एबीवीपी की प्रांत कार्यकारिणी बैठक | 22 जिलों के 153 कार्यकर्ता लेंगे भाग
भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2026 | कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर














