जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज का आधार

0
8

चिड़ावा में मनाया गया विश्व उपभोक्ता दिवस

चिड़ावा । झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
कस्बे के सनातन आश्रम में रविवार को विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया। झुंझुनूं जिला उपभोक्ता समिति के द्वारा आयोजित हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने और बाजार में होने वाली धोखाधड़ी के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता झुंझुनूं जिला उपभोक्ता समिति के जिलाध्यक्ष प्रभुशरण तिवाड़ी ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की बारीकियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जागो ग्राहक जागो केवल एक नारा नहीं, बल्कि सुरक्षित भविष्य का आधार है। तिवाड़ी ने बताया कि यदि उपभोक्ता जागरूक होकर खरीदारी के समय पक्का बिल ले और गुणवत्ता मानकों की जांच करे, तो बाजार में अनुचित व्यापार प्रथाओं पर लगाम लगाई जा सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैद्य जनार्दन शर्मा ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रवासी उद्योगपति हुक्मीचंद लाम्बीवाला, संगठन के जिला उपाध्यक्ष शिक्षाविद हीरालाल शर्मा खाजपुर, पूर्व पार्षद शिवलाल सैनी, जिला संगठन प्रभारी कैप्टन शंकरलाल महरानिया, डॉ. शंभू पंवार, कांतिप्रसाद हलवाई, कवि नगेंद्र शास्त्री व डॉ. एलके शर्मा मौजूद रहे। वक्ताओं ने डिजिटल युग में ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान होने वाली धोखाधड़ी से बचने और अपनी शिकायतों को उपभोक्ता फोरम तक ले जाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान डीजे के कानफोडू संगीत पर रोक लगाने या फिर उसकी आवाज को लिमिट करने की मांग पुर जोर से उठीं। उपस्थित सभी जनों ने एक स्वर में प्रशासन से इस पर लगाम लगाने की बात कही। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. अशोक शर्मा अरड़ावतिया के द्वारा किया गया। इस दौरान अशोक सुरोलिया, रमेश शर्मा, बालकृष्ण चौरासिया, गिरधर गोपाल महमिया, रजनीकांत मिश्रा, सुरेश शेखावत, तेजप्रकाश सोनी, मनीष शर्मा, आयुष मोरोलिया, महेन्द्र रणवा, शिक्षाविद रामनिवास जांगिड़, देवदत्त शर्मा, रामू सोलंकी, मातादीन महर्षि, रत्तीराम जांगिड़ सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने उपभोक्ता अधिकारों के प्रति समाज में चेतना जगाने का संकल्प लिया।

चूरू में 17 मार्च से राजसखी मेला और ODOP प्रदर्शनी | 19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा चूरू महोत्सव 2026

एबीवीपी की प्रांत कार्यकारिणी बैठक | 22 जिलों के 153 कार्यकर्ता लेंगे भाग

भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2026 | कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here