धीमा बोलो, मीठा बोलो — राज दीदी

0
5

झुंझुनूं शहर की सामाजिक संस्थाओं ने किया राज दीदी का स्वागत

झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरू एवं रेकी हीलर राजेश्वरी मोदी, यानि कि राज दीदी दो दिवसीय दौरे पर झुंझुनूं पहुंचीं। उनके झुंझुनूं शहर पहुंचने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से स्वागत किया गया। दौरे के दौरान राज दीदी सबसे पहले राणी सती दादी के मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने दादी के दर्शन किए। इसके बाद शहर के चूणा चौक में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से डॉ. दिलीप मोदी, डॉ. डीएन तुलस्यान, प्रदीप पाटोदिया आदि की अगुवाई में उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर राज दीदी ने कहा कि उनका झुंझुनूं से पुराना और गहरा जुड़ाव रहा है। पहले जब वे यहां आती थीं तो दादी के दर्शन के लिए पांच-छह घंटे तक लाइन में खड़ा होना पड़ता था। लेकिन दादी की कृपा से अब आसानी से दर्शन हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में वाणी का बहुत महत्व होता है और लोगों को हमेशा मीठा और धीमा बोलना चाहिए। राज दीदी ने अपने संबोधन में सकारात्मक सोच, पारिवारिक सामंजस्य और जीवन प्रबंधन पर भी विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और संयमित वाणी से जीवन में कई समस्याओं का समाधान संभव है। गौरतलब है कि राजेश्वरी मोदी, जिनको ना केवल भारत, बल्कि विदेशों में राज दीदी के नाम से जाना—पहचाना जाता है। एक प्रसिद्ध रेकी ग्रैंडमास्टर, मोटिवेशनल स्पीकर और लाइफ कोच हैं। उन्होंने नारायण रेकी सत्संग परिवार की स्थापना की है और नारायण रेकी के माध्यम से लोगों को सकारात्मक जीवन शैली और आध्यात्मिक हीलिंग का मार्गदर्शन देती हैं। पिछले करीब 28 वर्षों से वे देश-विदेश में सत्संग और कार्यशालाओं के माध्यम से लोगों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। सामाजिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें नारी रत्न, समाज रत्न और मेयर अवॉर्ड सहित कई सम्मान भी मिल चुके हैं। उनके सत्संग और प्रवचन सोशल मीडिया तथा यूट्यूब पर भी काफी लोकप्रिय हैं।

आशीर्वाद पैलेस में राज दीदी का भव्य अभिनंदन, आध्यात्मिक चर्चा से सराबोर हुए धर्मप्रेमी

झुंझुनूं प्रवास के दौरान प्रख्यात आध्यात्मिक व्यक्तित्व राजेश्वरी देवी मोदी (राजदीदी) का चूणा चौक रानी शक्ति रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तुलस्यान निवास स्नेह आंगन में आयोजित इस कार्यक्रम में केशरदेव तुलस्यान परिवार सहित शहर की विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जैसे ही राजदीदी आशीर्वाद पैलेस पहुंचीं। तुलस्यान परिवार और पैलेस की महिला निवासियों एवं अन्य महिलाओं ने दीप ज्योति और आरती के साथ उनका भावभीना स्वागत किया। नेहा सीए प्रशांत तुलस्यान ने स्वागत संदेश का वाचन कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। स्नेहलता तुलस्यान और बेबी प्रिषा तुलस्यान ने राजदीदी को दुपट्टा ओढ़ाकर बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में शहर की प्रमुख संस्थाओं और गणमान्य नागरिकों ने राजदीदी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के परमेश्वर हलवाई ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। इसके पश्चात केशरदेव तुलस्यान, डॉ. डीएन तुलस्यान, सीए प्रशांत तुलस्यान, सुनील तुलस्यान एवं सीए पवन केडिया ने दुपट्टा ओढ़ाकर राजदीदी का सम्मान किया। शहर की विभिन्न सामाजिक स्वयंसेवी एवं धार्मिक संस्थाओं की ओर से विश्वनाथ टीबड़ेवाला, डॉ. दिलीप मोदी, हरिश तुलस्यान, राजेश गुप्ता, कमल तुलस्यान, राजेश ढेढिया, प्रमोद खंडेलिया, प्रदीप पाटोदिया, आनंद टीबड़ा, विपिन राणासरिया, सुशील रिंगसिया, दिलीप टीबड़ेवाला, आशीष श्री मोहन तुलस्यान एवं नरेंद्र व्यास सहित अन्य प्रतिनिधियों ने दुपट्टा ओढाकर प्रतीक चिह्न भेंट कर राजदीदी का अभिनंदन किया। अपने संबोधन में राजेश्वरी देवी मोदी राज दीदी ने उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया। उन्होंने सभी के साथ मिलकर तीन-चार बार इक्कीस राम नाम की माला का उच्चारण किया। सकारात्मक विषयों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सदैव परमार्थ के कार्यों में लगा रहना चाहिए। क्योंकि दूसरों की सेवा ही वास्तविक सुख है। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति अपने अर्जित ज्ञान, श्रेष्ठ कर्म और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग समाज के उत्थान के लिए करता है। उसी का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में अंकित होता है। मनोवैज्ञानिकों का भी मानना है कि दूसरों की मदद करने से मिलने वाली आत्मिक शांति और खुशी, किसी भी भौतिक वस्तु की प्राप्ति से कहीं अधिक स्थायी होती है। लेने से हाथ भरते हैं, लेकिन देने से हृदय भरता है।

चूरू में 17 मार्च से राजसखी मेला और ODOP प्रदर्शनी | 19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा चूरू महोत्सव 2026

एबीवीपी की प्रांत कार्यकारिणी बैठक | 22 जिलों के 153 कार्यकर्ता लेंगे भाग

भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2026 | कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here