बुगाला में म्यूजियम लोकार्पण की तैयारियां शुरू

0
12

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
बावलिया बाबा की ऐतिहासिक हवेली अब म्यूजियम के रूप में विकसित हो चुकी है। 19 मार्च को भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। पंडित गणेशनारायण चेरिटी ट्रस्ट मुंबई के ट्रस्टी प्रवासी उद्योगपति रतन सिंघानिया व सहयोगी अरुण केडिया ने बताया कि इस मौके पर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और संत प्रवचन भी होंगे। मंदिर के पदाधिकारियों ने बताया कि हवेली को पारंपरिक शैली में संरक्षित रखते हुए अंदर बाबा से जुड़े दुर्लभ चित्र, प्राचीन वस्तुएं, ऐतिहासिक दस्तावेज और धार्मिक धरोहरें प्रदर्शित की गई हैं। इससे नई पीढ़ी को क्षेत्र की धार्मिक विरासत से परिचित होने का अवसर मिलेगा। लोकार्पण समारोह से पूर्व सुबह ऊबली बालाजी मंदिर से बुगाला तक भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए निशान तैयार किए जा रहे हैं। यात्रा में सैंकड़ों श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर भजन-कीर्तन करते हुए शरीक होंगे। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाएगा। समिति सदस्यों के अनुसार गांव में साफ-सफाई, सजावट और प्रकाश व्यवस्था का कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर परिसर व हवेली को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियां गठित की गई हैं। जो व्यवस्था, प्रसाद वितरण, पार्किंग और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया जाएगा जिनके आने जाने के लिए बसों व वाहनों की निशुल्क व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की जा रही है।

भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2026 | कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर

चूरू में बालिका खिलाड़ियों की एथलेटिक्स चयन स्पर्धा | पंच गौरव योजना के तहत ट्रायल

चूरू में गणगौर पर ‘चंद्र गौरजा’ कार्यक्रम | लोकगीत-लोकनृत्य और बणी ठणी प्रतियोगिता

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here