झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
सामाजिक संस्था मुस्लिम न्याय मंच ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मंच के जिलाध्यक्ष इमरान बड़गुर्जर ने बताया कि प्रशासन ने प्रेस नोट जारी किया कि जिले में सिलेंडर की कोई दिक्कत नहीं है, पर एजेंसी वाले बुकिंग नहीं ले रहे है और आपदा को अवसर बनाकर पूरे जिले में सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है और आमजन को बहुत परेशानी हो रही है। मंच ने मांग की एक हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाए। ताकि आम उपभोक्ता उस नंबर पर बुकिंग करा सके और गैस सिलेंडर की व्यवस्था सुनिश्चित करे। मंच के सचिव यूनुस रंगरेज ने बताया कि अभी शादियों का सीजन और त्योहारों भी आने वाले है। इसलिए प्रशासन को जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए। ताकि आमजन को राहत मिले। इस अवसर पर मास्टर यूनुस भाटी, एडवोकेट बजरंगलाल, एडवोकेट राजेश सबल, याकूब काजी व रफीक काजी आदि मौजूद थे।
चूरू में गैस सिलेंडर को लेकर घबराएं नहीं: कलेक्टर अभिषेक सुराणा | 20 हजार सिलेंडर स्टॉक में
गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | कलेक्ट्रेट के सामने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन
















