उप जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए एसडीएम

0
2

पीएमओ डॉ. नितेश जांगिड़ को कहा— व्यवस्था अच्छी, पर इसे और बेहतर बनाएं

चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
उपखंड प्रशासन सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार गुरूवार को तीसरे दिन भी निरीक्षण किए गए। उपखंड अधिकारी (एसडीएम) डॉ. नरेश सोनी ने आज तीसरे दिन भी औचक निरीक्षण किया। गुरुवार को एसडीएम डॉ. नरेश सोनी ने चिड़ावा शहर के कबूतरखाना बस स्टैंड स्थित उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक अस्पताल पहुंचने की सूचना पर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संत कुमार जांगिड़ और पीएमओ डॉ. नितेश जांगिड़ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को अस्पताल की वर्तमान व्यवस्थाओं, संसाधनों और चिकित्सा प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान, एसडीएम डॉ. सोनी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा किया और भर्ती मरीजों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों से दी जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। साथ ही उनके स्वास्थ्य का हाल भी जाना। एसडीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की। साथ ही पीएमओ डॉ. नितेश जांगिड़ से कहा कि हमें लगातार बेहतर सुविधाओं और व्यवस्थाओं की ओर आगे बढना है। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो। डॉ. सोनी ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और समुचित रोशनी व्यवस्था का भी बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने दवाइयों के सुरक्षित भंडारण और उनकी उपलब्धता को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एसडीएम की इस सक्रियता से यह स्पष्ट संदेश गया है कि उपखंड प्रशासन सरकारी सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।

चूरू में गैस सिलेंडर को लेकर घबराएं नहीं: कलेक्टर अभिषेक सुराणा | 20 हजार सिलेंडर स्टॉक में

गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | कलेक्ट्रेट के सामने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here