झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
वैदिक ज्योतिष और हस्तरेखा शास्त्र के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके श्री जलाराम बापा ज्योतिष संस्थान शिमला (खेतड़ी) के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य अभिमन्यु पाराशर को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ज्योतिष एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से अलंकृत किया गया है। राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित चिन्मयानंद मिशन भवन में समस्त भारत राष्ट्रीय पत्रिका द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और राज्यसभा सांसद प्रमोद बोरो ने आचार्य पाराशर को उनके द्वारा सनातन धर्म, संस्कृति और ज्योतिष विज्ञान के प्रचार-प्रसार में दिए गए अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित किया। सटीक गणना और ज्ञान का संगम ज्योतिषाचार्य अभिमन्यु पाराशर का ज्योतिषीय विश्लेषण और उनकी हस्तरेखा संबंधी भविष्यवाणियां जनमानस में काफी लोकप्रिय हैं। उनकी गणनाओं की सटीकता ने उन्हें देशभर में ख्याति दिलाई है। आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ वे अब तक ज्योतिष पर सैकड़ों शोधपरक लेख लिख चुके हैं, जो निरंतर देश के विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में प्रकाशित होते रहते हैं।
उपलब्धियों की नई ऊंचाई
संस्थान के सहयोगियों और अनुयायियों ने इस सम्मान को उनकी वर्षों की तपस्या और शोध का परिणाम बताया है। यह पुरस्कार न केवल आचार्य पाराशर की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह ज्योतिष शास्त्र की प्रासंगिकता और उसकी वैज्ञानिकता पर उनके अटूट विश्वास की जीत भी है।
चूरू में गैस सिलेंडर को लेकर घबराएं नहीं: कलेक्टर अभिषेक सुराणा | 20 हजार सिलेंडर स्टॉक में
गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | कलेक्ट्रेट के सामने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन















