पुण्यतिथि पर परोपकार का महाअभियान: मुरोत का बास में 8 मार्च को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

0
11


झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए मुरोत का बास में 8 मार्च को एक बड़ा सामाजिक और मानवतावादी आयोजन होने जा रहा है। स्वर्गीय श्री अमीलाल महला की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर यहां विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रभर के युवाओं और समाजसेवियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। आयोजन समिति के अनुसार यह शिविर रविवार, 8 मार्च 2026 को सुबह 9:15 बजे से मुरोत का बास में आयोजित होगा। इस आयोजन का उद्देश्य स्व. अमीलाल महला की स्मृति को जनसेवा से जोड़ते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के आयोजक अनिल कुमार महला ने बताया कि रक्तदान को लेकर क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग इस पुनीत कार्य में भाग लेने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता, क्योंकि यह सीधे किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का माध्यम बनता है। इस अवसर पर कार्यक्रम में कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इनमें राजेन्द्र भांबू (विधायक, झुंझुनूं), शुभकरण चौधरी (पूर्व विधायक, उदयपुरवाटी), विशम्भर पूनिया (विधानसभा क्षेत्र झुंझुनूं ), हर्षिनी कुलहरी (जिला प्रमुख, झुंझुनूं) तथा राजेश बाबल (विधानसभा क्षेत्र झुंझुनूं) शामिल रहेंगे।आयोजन समिति और ग्रामवासियों ने क्षेत्र के युवाओं, समाजसेवियों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान महादान में भाग लेने का आह्वान किया है। आयोजकों का कहना है कि इस शिविर का उद्देश्य सिर्फ एक आयोजन करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना है। स्व. अमीलाल महला की पुण्यतिथि पर होने जा रहा यह आयोजन न केवल उनकी स्मृति को श्रद्धांजलि देगा, बल्कि समाज में मानव जीवन बचाने के लिए रक्तदान की महत्ता का भी सशक्त संदेश देगा। क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर व्यापक उत्साह और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

चूरू पुलिस का जागरूकता अभियान | राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने की दी जानकारी

ऑल युवा मुस्लिम सेवा संस्थान तीन दिवसीय भंडारे की शुरुआत | जरूरतमंदों को कराया जाएगा भोजन

रतननगर में निःशुल्क मिर्गी निदान शिविर | 520 मरीजों का इलाज, 31 वर्षों से जारी सेवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here