प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बावलिया ने किया सम्मान, संगठन के कार्यों की दी जानकारी
चूरू। परशुराम रक्षक दल ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन की ओर से नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष दीपिका शर्मा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बावलिया ने दीपिका शर्मा का सम्मान करते हुए उन्हें संगठन के कार्यों और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में दीपिका शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के पदाधिकारियों और ब्राह्मण समाज के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दीपिका शर्मा ने भी संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने की शपथ ली।दीपिका शर्मा की इस नियुक्ति से चूरू जिले के ब्राह्मण समाज में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष वरुण शर्मा, सुभाष सहल, अखिलेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, मंजू देवी, राधा सहल, सरला सारस्वत, लक्ष्मी शर्मा, भगवती शर्मा, महेश शर्मा, मयंक शर्मा सहित अनेक विप्र बंधु उपस्थित रहे।












