महिला दिवस से पूर्व एएनएमटीसी केन्द्र पर मेहंदी व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

एएनएम प्रशिक्षार्थी छात्राओं ने प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

चूरू। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को एएनएमटीसी केन्द्र पर मेहंदी और पोस्टर प्रतियोगिता के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एएनएम प्रशिक्षार्थी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिला सशक्तिकरण और जागरूकता का संदेश दिया।सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि महिला दिवस से पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों और उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना है। मेहंदी प्रतियोगिता के जरिए छात्राओं ने आकर्षक डिजाइनों में महिला सशक्तिकरण के संदेश को उकेरा।कार्यक्रम के दौरान आयोजित गोष्ठी में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अहसान गौरी ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।पीसीपीएनडीटी समन्वयक राजकुमार बैरवा ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में रितिका और संध्या सैनी को सम्मानित किया गया, जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में पूनम को पुरस्कार प्रदान किया गया।इस अवसर पर नर्सिंग ट्यूटर शाहिद, विवेक थालौड़, मंजू, सुनीता, सरिता, कृष्णा, शारदा और महेन्द्र गोपाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

चूरू पुलिस का जागरूकता अभियान | राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने की दी जानकारी

ऑल युवा मुस्लिम सेवा संस्थान तीन दिवसीय भंडारे की शुरुआत | जरूरतमंदों को कराया जाएगा भोजन

रतननगर में निःशुल्क मिर्गी निदान शिविर | 520 मरीजों का इलाज, 31 वर्षों से जारी सेवा