नाचते गाते श्री श्याम भक्तों ने चढ़ाए निशान

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
रंगभरी एकादशी पर श्री श्याम भक्तों ने नाचते गाते और श्याम भजनों पर झूमते बाबा श्याम के दरबार निशान चढ़ाए। मोतीसिंह की ढ़ाणी स्थित श्याम मंदिर में श्याम भक्त छैलाराम नगर से शोभायात्रा के साथ निशान रवाना हुए। भक्तों ने अग्रसेन सर्किल, बिजली विभाग, जांगिड़ मंगल भवन, बगड़ रोड स्थित श्री गणेश मंदिर, नितेश सर्विस सेंटर के सामने राधा कृष्ण के नृत्य के साथ फूलों की होली खेली। श्याम भक्त गायक शीशराम सैनी और राजेश शर्मा रतनशहर ने भजनों की गंगा बहाई। निशान शोभायात्रा भक्त माडूराम सतरावला, चंदगीराम सैनी, महेंद्र कुमार, गुरुकृपा स्कूल वाले राजेश सैनी, शिवलाल, शेरसिंह, गजानंद सैनी, नंदलाल दया, राकेश सैनी, मोनू सैनी, श्रवण कुमार, सरोज सैनी, सुमन सैनी, तुलसा देवी, बबूला देवी, पिंकी, ललिता, प्रीति, मोनिका, जयराम आदि शामिल रहे।

होली को क्यों माना जाता है पुरुषों का त्यौहार? सुनील भाऊवाला ने बताई खास परंपरा

क्यों खास है चूरू की होली? ढप-चंग की परंपरा | Karanpura Holi | Bajrang Harshwal Interview

चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview

परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन