झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
रायपुर छत्तीसगढ़ प्रवासी एवं झुंझुनूं निवासी वीरेंद्र शाह को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस संदर्भ में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपालशरण गर्ग के निर्देश पर राष्ट्रीय महामंत्री विनोद अग्रवाल ने नियुक्ति पत्र जारी किया है। जिसमें लिखा गया है कि वीरेंद्र शाह की कार्यकुशलता, समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। जिसके लिए शाह को बधाई देते हुए अपेक्षा की है कि आपका सहयोग एवं समर्थन अग्रवाल सम्मेलन को सशक्त एवं संगठित करने में सदैव की भांति हमेशा मिलता रहेगा। विदित है कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूरे देश के अग्रवालों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाला एकमात्र राष्ट्रीय संगठन है। इसकी प्रादेशिक और जिला इकाइयों के साथ-साथ पूरे देश में युवा मंडल और महिला मंडल की भी इकाइयां है। वर्तमान में सम्मेलन की 23 देशों में भी अंतर्राष्ट्रीय इकाइयां स्थापित हो चुकी है। वीरेंद्र शाह की नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपालशरण गर्ग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र जैन, ईश्वरप्रसाद अग्रवाल, सुरेश बंसल, महामंत्री गोपाल गोयल, विनोद अग्रवाल, प्रेमचंद मंगल, रामचंद्र तुलस्यान प्रवासी नासिक, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हेमराज जिंदल, छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष किशन, चेयरमैन संतोष अग्रवाल रायगढ, विनोद बेरीवाल, युवा प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद जैन, महामंत्री अमर सुलतानिया, राकेश अग्रवाल, हरिश केडिया, मुक्तेश्वर अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल पटना बिहार, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष गिरीश कुमार गर्ग, सन्मती हरकारा बूदीं, झंडीप्रसाद हिम्मतरामका चिड़ावा, झुंझुनूं जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर जालान नूआंवाला, डॉ. डीएन तुलस्यान, प्रदीप पाटोदिया, राजेश अग्रवाल, सुनिल केजड़ीवाल, दिलीप हंसासरीया, अजय गाडिया, संदीप बजाज सीकर, ताराचंद गुप्ता अलसीसर सहित अन्य जन ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
चूरू में फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट
चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा
जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष
चूरू आयुष शिविर का समापन | 105 मरीजों का क्षारसूत्र से सफल ऑपरेशन, आयुर्वेद पर बढ़ा भरोसा














