विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर कल जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता

0
5

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, खेल विभाग एवं जिला प्रशासन झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर 20 फरवरी को दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सामाजिक समावेशन, समान अवसर और समान अधिकार की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन पूनियां ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना। उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा समाज को यह संदेश देना है कि दिव्यांगजन किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जिला खेल अधिकारी राजेश ओला ने जानकारी दी कि एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्वर्ण जयंती स्टेडियम झुंझुनूं में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों, संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के अंतर्गत व्हीलचेयर रेस, 50 मीटर, 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, व्हीलचेयर—ट्राईसाइकिल रेस तथा म्यूजिकल चेयर सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा तथा सांयकाल में प्रतियोगिता का समापन होगा। प्रतियोगिता में जिले के दिव्यांगजन, विशेष विद्यालयों के विद्यार्थी, स्वयंसेवी संगठन एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here