सीए एसोसिएशन आईसीएआई की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

0
46

हर्ष जिंदल बने अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन

हनुमानगढ़। हिमांशु मिढ्ढा
सीए एसोसिएशन आईसीएआई की बैठक बुधवार को अध्यक्ष ललित गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। सचिव कमल जैन ने गत वर्ष का आय-व्यय विवरण एवं विभिन्न कार्यक्रमों का लेखा-जोखा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। सदस्यों ने रिपोर्ट पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे पारित किया। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई। अध्यक्ष पद के लिए सीए हर्ष जिंदल का नाम प्रस्तावित किया गया, सभी ने बहुमत से समर्थन देते हुए उन्हें अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। नई कार्यकारिणी में सीए रमेश कुमार को उपाध्यक्ष, सीए कमल जैन को सचिव, सीए रमन गर्ग को कोषाध्यक्ष, सीए यश संदीप मित्तल को सिकासा चेयरमैन तथा सीए ललित कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष हर्ष जिंदल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय व सदस्य-हितैषी बनाने का भरोसा दिलाया।

चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here