झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
भागवताचार्य श्रीकांत शर्मा का झुंझुनूं प्रवास के दौरान चूणा चौक रानी सती रोड स्थित पुरोहितों की बगीची पर श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान एवं चूणा चौक विकास समिति अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित के सानिध्य में स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शिवचरण पुरोहित, डॉ. डीएन तुलस्यान, प्रमोद खंडेलिया, प्रमोद कांया, शरद शर्मा, पवन टाइपिस्ट, पवन पुजारी, लक्ष्मीकांत पुरोहित, गोपी पुरोहित, शंभू शंकर, उम्मेद खाजपुरिया, विशाल, विष्णुकांत इंदौर, सुरेंद्र शर्मा प्रिंसिपल, रामावतार शर्मा, सुरेंद्र शर्मा भीमसर, सोनू, राजेंद्र प्रसाद बूबना कोलकात्ता, अनिता बूबना, रेखा केडिया, लावण्या, रामप्रसाद गोयनका, अंजू पुरोहित, संतोष पुरोहित, किरण, कृतिका, दीपिका इंदौर सहित काफी संख्या में उनके शिष्य और गणमान्य लोग उपस्थित थे। विदित है कि श्री गोयनका मंदिर स्टेशन रोड फतेहपुर शेखावाटी में 10 से 18 फरवरी तक तारा रामस्वरूप गोयनका कोलकात्ता द्वारा आयोजित श्री मद्भागवत कथा में व्यासपीठ से पंडित श्रीकांत शर्मा द्वारा सुंदर संगीतमय भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है।
सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा की प्रेसवार्ता
ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |
राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया

















