रेलमंत्री को लिखो पोस्ट कार्ड अभियान

0
5

लोकतंत्र सैनानी व भामाशाह पुरुषोत्तमलाल राणासरिया के परिवार की तीन पीढ़ियों का समर्थन

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति द्वारा संचालित झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन जन संघर्ष अभियान के तहत चल रहे रेल मंत्री को लिखो पोस्ट कार्ड कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को झुंझुनूं शहर के विख्यात लोकतंत्र सैनानी एवं भामाशाह पुरुषोत्तमलाल राणासरिया के पीरवार की तीन पीढ़ियों का समर्थन मिला। शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने सोमवार सुबह जब मोदियों की जाव स्थित राणासरिया के घर पर दस्तक दी तो अग्रवाल को देखकर घर के सभी सदस्य प्रफुल्लित हो गए और आत्मिय ढंग से स्वागत एवं सम्मान किया। सभी ने अभियान के प्रयासों की सराहना की। पुरुषोत्तमलाल राणासरिया, उनकी धर्मपत्नी मुनिया देवी, पुत्र अनिल राणासरिया, पुत्रवधु सपना राणासरिया एवं सुपौत्र विख्यात क्रिकेटर यश राणासरिया ने झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन अभियान के समर्थन में रेलमंत्री को पोस्ट कार्ड लिखे और जिले के लोगों इस अभियान में साथ देने की अपील की। समिति अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन जन संघर्ष अभियान के अन्तर्गत जिले के झुंझुनूं शहर, सूरजगढ़, खेतड़ी, सिंघाना, जसरापुर, चनाना, चिड़ावा, सुलताना, पिलानी, मंड्रेला, बगड़, मलसीसर, बिसाऊ, मंडावा, नूआं, मुकुंदगढ़, नवलगढ़, गुढ़ा, उदयपुरवाटी आदि स्थानों के लोगों द्वारा अभी तक हजारों पोस्ट कार्ड रेल मंत्री को भेजे जा चुके हैं।

ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |

राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया

‘एक शाम शहीदों के नाम’ | देशभक्ति गीत-कविता से भावुक हुआ सभागार

चूरू आयुष शिविर में 700 मरीजों का उपचार | विधायक हरलाल सहारण ने की सराहना

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here