झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राज्य बजट में विधानसभा क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज स्वीकृत करवाने पर विधायक राजेंद्र भांबू का सूरज कॉलोनी में नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने माला व साफा पहनाकर विधायक का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक भांबू ने कॉलोनी की दो प्रमुख मांगों पर तुरंत कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। कार्यक्रम में रवि गुप्ता बिरमीवाला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वागत समारोह में सुरेश ठेकेदार, कमल कस्वां, अनिल पूनियां, महिपाल डूडी, रणजीत भास्कर, श्योकरण सिंह, दिलसुख राहड़, अमर डूडी, रामनिवास कल्याण अध्यापक, संजीव कृष्णियां, विकास, यशपाल पूनियां, सुरेश महला, हीरालाल नायक, राजेश ढाका, भागीरथ बुडानिया, अरविंद, विजय पूनियां, सरदार डारा, योगेश, अमित मोगा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों ने विधायक का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए झुंझुनूं के समग्र विकास के लिए निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई।
ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |
राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया
‘एक शाम शहीदों के नाम’ | देशभक्ति गीत-कविता से भावुक हुआ सभागार
चूरू आयुष शिविर में 700 मरीजों का उपचार | विधायक हरलाल सहारण ने की सराहना












