Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 23 जून को पचलंगी आएंगे

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 23 जून को पचलंगी आएंगे

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 23 जून को झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के पचलंगी गांव का दौरा करेंगे। जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने बताया कि राज्यपाल अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार, 23 जून को प्रातः 10 बजे जयपुर स्थित राजभवन से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर 11.30 बजे पचलंगी पहुंचेंगे। जहां बालाजी धाम झाड़ाया, पचलंगी में श्रीराम महायज्ञ सेवा समिति द्वारा आयोजित समारोह में भाग लेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2 बजे राजभवन पहुंचेंगे।

Advertisement