होटल में बैठकर झुग्गी के बच्चों ने देखा सपनों का संसार, झुंझुनूं में मनाया गया ‘रोटी डे’

0
3

ग्रीन थार होटल में 75 बच्चों को कराया शाही भोजन, शिक्षा के लिए किया प्रेरित

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहर में एक भावनात्मक और प्रेरणादायी दृश्य उस समय देखने को मिला जब झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के सपनों को साकार करते हुए उन्हें होटल में बैठाकर सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। भीम आर्मी के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित ग्रीन थार होटल में रोटी डे का आयोजन कर 75 जरूरतमंद बच्चों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि अक्सर ये बच्चे होटल के बाहर खड़े होकर अंदर झांकते रहते हैं। उनके मन में जिज्ञासा रहती है कि होटल के अंदर कैसा खाना बनता है और लोग कैसे बैठकर खाते हैं। झुग्गी में रहने वाले हर बच्चे का सपना होता है कि वह भी कभी होटल में शाही अंदाज में भोजन करे। इसी सपने को पूरा करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया, ताकि बच्चों के चेहरे पर खुशी और मन में आत्मविश्वास आ सके। कमलेश काला व सुनिल सिरस्वा ने बताया कि फरवरी माह में जहां युवा वर्ग वेलेंटाइन डे, रोज डे और चॉकलेट डे मनाने में व्यस्त रहता है। वहीं झुंझुनूं के जागरूक युवाओं ने इससे अलग हटकर सामाजिक सरोकार निभाते हुए झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ रोटी डे मनाया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतवीर बरवड़ ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा हथियार है, जिससे कोई भी व्यक्ति अपनी मंजिल हासिल कर सकता है। रोटी डे का उद्देश्य बच्चों को यह अहसास कराना था कि यदि वे पढ़-लिखकर आगे बढ़ेंगे तो उनका भविष्य भी उज्ज्वल हो सकता है। जिले के युवाओं ने व्हाट्सऐप के माध्यम से अभियान चलाकर आर्थिक सहयोग जुटाया। कार्यक्रम में बच्चों को भोजन के साथ-साथ पढ़ाई के लिए कॉपी, पेंसिल एवं चप्पल भी वितरित की गईं। इस अवसर पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के असिस्टेंट मैनेजर विकास काला ने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति अपने सपनों को पूरा कर सकता है और सम्मानजनक जीवन जी सकता है। कार्यक्रम में जांबाज सिपाही अजय वर्मा ने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ संदेश दिया। आयोजन के दौरान बच्चों ने राजस्थानी गीतों की धुन पर नृत्य कर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा, कमलेश काला, सुनिल सिरस्वा, विकास काला, अजय वर्मा, सतवीर बरवड़, राजेश गोठवाल, अभिषेक कांटीवाल, रवि, अंसार मुख्तार, नरेश कुमार, आश्चर्य कुमार बाजला, शोरभ, प्रीतम, दिनेश, संदीप, आदित्य सहित सर्व समाज के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चूरू में लग्जरी कार से 2 किलो अफीम बरामद | NH-52 पर DST-Sadar पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News

राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here