भीम आर्मी ने दी श्रद्धांजलि, शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का किया आह्वान

0
2

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जम्मू कश्मीर में आज के दिन हुए पुलवामा हमले के शहीदों को पूरे देश में नमन किया गया। जिला मुख्यालय के शहीद स्मारक में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने कहा कि पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के जवानों को आज पूरा देश याद कर रहा है। यह घटना हमारे देश के लिए सबसे बड़ी घटना थी। जिसमें पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। ऐसे में उनको याद करना प्रत्येक देशवासियों के लिए एक पुण्य का कार्य है। देश की सरहद पर जब भी कोई हलचल होती है तो हमारा झुंझुनूं जिला वीरों की भूमि हमेशा अपने शौर्य का परिचय देता है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने शहीदों के प्रति सम्मान जताते हुए पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों अमर रहे की नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने युवाओं को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान युवाओं ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा, अजय वर्मा, कमलेश काला रवि, सुनिल सिरस्वा, राजेश गोठवाल, दिनेश, आदित्य, आश्चर्य कुमार बाजला, सौरभ, प्रीतम सहित अनेक युवा मौजूद रहे।

चूरू में लग्जरी कार से 2 किलो अफीम बरामद | NH-52 पर DST-Sadar पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News

राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here