डॉ. देवेंद्र झाझड़िया की बहरीन पैरालम्पिक कमेटी अध्यक्ष से अहम बैठक, द्विपक्षीय एक्सचेंज प्रोग्राम पर सहमति
जयपुर।पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. देवेंद्र झाझड़िया, अध्यक्ष – पैरालम्पिक कमेटी ऑफ़ इंडिया, ने अपने बहरीन प्रवास के दौरान बहरीन पैरालम्पिक कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहम्मद बिन दुआइज़ अल खलीफ़ा से औपचारिक भेंट की। इस दौरान दोनों देशों के बीच खेल संबंधों को सुदृढ़ और संस्थागत रूप देने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।बैठक में भारत और बहरीन के बीच एक द्विपक्षीय एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने पर सहमति बनी। इस कार्यक्रम के तहत बहरीन के पैरा खिलाड़ी भारत में उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, वहीं भारतीय खिलाड़ी बहरीन में प्रशिक्षण लेकर अंतरराष्ट्रीय अनुभव और कौशल में वृद्धि करेंगे।डॉ. झाझड़िया ने कहा कि एथलेटिक्स भारत का एक सशक्त और अग्रणी खेल है, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने निरंतर वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत एथलेटिक्स के साथ-साथ अन्य खेलों में भी बहरीन के खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण सहयोग प्रदान करेगा।यह पहल भारत और बहरीन के बीच पैरा स्पोर्ट्स में सहयोग को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के साथ-साथ दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News
राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस













